रामपुर न्यूज़ |
रामपुर/ थाना मिलक खानम क्षेत्र में कॉलेज से घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा को तीन युवकों द्वारा कथित रूप से गाड़ी में ले जाने का मामला सामने आया है।

छात्रा की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने गाड़ी का पीछा किया और छात्रा को बचा लिया।
ग्रामीणों ने तीनों युवकों को पकड़कर उनकी पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है।
हालांकि Cen News viral हो रहे वीडियो की सत्यता पूर्ण रूप से पुष्टि नहीं करता यह जांच का विषय है खबर प्राप्त तथ्यों के आधार पर दिखाई जा रही है।
पीड़िता के अनुसार, पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया, लेकिन कोर्ट से रिमांड न मिलने के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई कर उन्हें छोड़ दिया।
इसके बाद पीड़ित छात्रा ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री से इंसाफ की गुहार लगाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। छात्रा ने थाना मिलक खानम पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं।
रिपोर्टर: परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,
