रामपुर यूपी
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,9359324086
सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो हत्या आरोपी गिरफ्तार।
रामपुर।/जनपद रामपुर में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामूली विवाद में हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दो लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति पर हमला कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है। पुलिस को 5 नवंबर की सुबह करीब 7:30 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि कचहरी चौराहे के पास गंगापुर कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस और उच्च अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।
इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त विष्णु सैनी पुत्र स्वर्गीय जीवन लाल सैनी, निवासी मोहल्ला गंगापुर, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में की। मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों ने हत्या के संबंध में पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते दो हत्या आरोपियों किशन सैनी और श्रीकांत को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी मृतक को पहले से जानते थे। खाने-पीने की किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। इसी मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और दोनों ने मिलकर युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
सीओ सिटी अभिषेक कुमार ने बताया हत्या का खुलासा कर दिया गया है दो हत्या आरोपी गिरफ्तार किये गये है पुलिस कि विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बाइट अभिषेक कुमार सीओ सिटी रामपुर
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,
