ब्रेकिंग न्यूज़ – रामपुर
सैफनी में 20 किलो अफीम के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, स्विफ्ट कार बरामद
रामपुर जनपद के सैफनी थाना क्षेत्र में बरेली यूनिट और रामपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
संयुक्त टीम ने तीन नशा तस्करो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 20 किलो अफीम और एक स्विफ्ट कार बरामद की है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि बरेली यूनिट और रामपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीनों नशा तस्करो को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बाइट अनुराग सिंह asp रामपुर
Visual आरोपी
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,,
