जैन अल्पसंख्यक विकास आर्थिक महामंडल की ओर से 511 लाभार्थियों को 51 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण; विधायक पराग शाह जी की गरिमामयी उपस्थिति!
महाराष्ट्र शासन के जैन अल्पसंख्यक विकास आर्थिक महामंडल की ओर से आयोजित ऋण वितरण समारोह रविवार, दिनांक 1 नवंबर 2026 को घाटकोपर (पूर्व) स्थित आराध्य भक्ति पार्क, पुलिस हॉकी मैदान में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
इस समारोह में राष्ट्रसंत परम गुरुदेव श्री नम्रमुनि महाराज साहेब की विशेष उपस्थिति एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। साथ ही सेवाभावी विधायक पराग शाह जी, राज्य के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा जी एवं आशिष शेलार जी की प्रमुख उपस्थिति रही।
इस अवसर पर महामंडल के माध्यम से कुल 51 करोड़ रुपये के ऋण 511 लाभार्थियों को वितरित किए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जैन समाज के पात्र लाभार्थियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें स्वरोजगार एवं व्यवसाय के माध्यम से आगे बढ़ने के नए अवसर उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में महामंडल के उपाध्यक्ष मितेश नाहटा, सदस्य अरविंद शाह, अल्पसंख्यक आयुक्तालय की आयुक्त श्रीमती प्रतिभा इंगले, राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त अध्यक्ष ललित गांधी, सदस्य रावसाहेब पाटील एवं सुनील पाटणी, प्रबंध निदेशक राजकुमार अलकुंटे, AIJMF के राष्ट्रीय महामंत्री संदीप भंडारी, डॉ. माधवी खोडे-चवरे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस महत्वपूर्ण पहल के माध्यम से समाज के युवाओं, उद्यमियों एवं जरूरतमंद लाभार्थियों को आर्थिक संबल मिलेगा। साथ ही उनके व्यवसाय को विस्तार देने, स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के सपनों को नई उड़ान मिलेगी।
यह पहल जैन समाज के आर्थिक सशक्तिकरण एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।













