*ब्रेकिंग न्यूज़ – रामपुर / भोट*
*पति को बुलाने की मांग पर युवती टावर पर चढ़ी, रामपुर में मचा हड़कंप*
रामपुर जिले के थाना भोट क्षेत्र स्थित संकरा बाजार में आज दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती अपने पति को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
इस घटना से पूरे बाजार में अफरा-तफरी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवती मूल रूप से लखीमपुर जिले की रहने वाली बताई जा रही है। शनिवार को वह किन परिस्थितियों में संकरा बाजार पहुंची और टावर पर क्यों चढ़ी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
हैरान करने वाली बात यह रही कि टावर पर चढ़ने के बाद युवती ने स्वयं ही 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को अपनी लोकेशन और स्थिति की सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना भोट पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस टीम ने एहतियात के तौर पर टावर के आसपास के इलाके को खाली कराया और शांति बनाए रखने की अपील की।
पुलिसकर्मी लगातार लाउड स्पीकर और बातचीत के जरिए युवती को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन युवती अपनी मांग पर अड़ी हुई है पति को मौके पर बुलाए जाने की बात कह रही है।
युवती अभी तक नीचे नहीं उतरी थी और पुलिस अधिकारी उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयासों में जुटे हुए थे।
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,
