जेन अल्फा के वीडियो हुए वायरल, प्रशासन ने भ्रम फैलाने के आरोप में 5 पर दर्ज कराया मुकदमा।

एंकर- रामपुर मे अपनी मांगे मनवाने को लेकर छात्रों को स्कूली ड्रेस मे नदी मे खड़ा कर वीडियो बनाया गया ओर उसे vairal कर दिया गया जिसमे ज़िला अधिकारी रामपुर से पुल बनने की मांग की गई।
जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं अब इस प्रकरण में जिला प्रशासन की ओर से भ्रामक खबर बनवाने के आरोप में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
वीओ-1: रामपुर जनपद के स्वार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रुस्तम नगर मे वैकल्पिक तौर पर कुछ लोग घंगा नदी पर स्थाई पुल बनाकर रास्ते के रूप में इस्तेमाल करते हैं जबकि इस गांव का मुख्य मार्ग दुरुस्त है। लेकिन गांव के कुछ वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
जिसमें कुछ स्कूली जेन अल्फा नदी को पार करते हुए और नदी में खड़े होकर डीएम अजय कुमार द्विवेदी से पुल बनवाने की मांग करते हुए नज़र आ रहे हैं।
इस प्रकरण में प्रशासन की ओर से जांच बैठा दी गई है और इसके बाद यह पाया गया कि जेन अल्फा से वीडियो बनाए गए और पुल बनवाने की भ्रामक खबर फैलाई गई।
इसी को लेकर प्रशासन की ओर से प्रधान सहित पांच के खिलाफ स्वार थाना कोतवाली में मुकदमा
दर्ज कराया गया है।
बाइट-अनुराग सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर)
विज़ुअल्स- अपर पुलिस अधीक्षक एवं स्वार कोतवाली
वायरल वीडियो-जेन अल्फा
