रामपुर/ स्वार कोतवाली पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार।
स्टोन क्रेशर पर चोरी की वारदात को देते थे अंजाम शातिर चोर,,,
रामपुर की स्वार पुलिस ने दो बड़ी चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल, चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण, दो कारें तथा 2 लाख 52 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने भारतीयम स्टोन क्रेशर से तांबे की केबल और जनरेटर का सामान तथा कुबेर स्टोन क्रेशर, घोसीपुरा पट्टीकला से ट्रांसफार्मर चोरी करने की घटनाओं को अंजाम दिया था। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि बरामद नकदी चोरी के सामान को बेचकर प्राप्त हुई थी।
गिरफ्तार आरोपियों में ताहिर, आफताब अली, मोहसिन, उदय कुमार, तस्वीर खां, करीम खां और शौकीन शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 15 किलो तांबे की तार, ट्रांसफार्मर की 36 सिलिकॉन स्टील प्लेटें, 12 नट-बोल्ट, चोरी में प्रयुक्त दो टूल बैग, दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो चाकू, एक स्कॉर्पियो और एक ओमनी कार बरामद की है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
विज़ुअल,, सात आरोपी पुलिस हिरासत मे
बाइट अनिल कुमार सिसोदिया एसपी रामपुर
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,
