आजम खान का बड़ा ऐलान, जौहर यूनिवर्सिटी गिरा दो
रामपुर में सपा नेता आजम खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा जौहर यूनिवर्सिटी को गिरा दो, मैं मुकदमा वापस ले लूंगा, मैं मुकदमा नहीं लड़ूंगा। मैंने मुस्लिम होकर बच्चों को पढ़ने के लिए शिक्षा का मंदिर बनाया है।
आजम ने कहा मैं आरडीए से मुकदमा वापस लेता हूं और प्रशासन को इनवाइट करता हूं कि जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलाकर सारी बिल्डिंग गिरा दो, क्योंकि यह शिक्षा का मंदिर एक मुसलमान ने बनाया है।
वहीं ओवैसी पर तंज कसते हुए आजम ने कहा, ओवैसी बैरिस्टर हैं, न कि कोई मौलाना। सिर्फ दाढ़ी रखने से कोई मौलाना या साधू नहीं बन जाता। मौलाना के लिए मौलवियत और फतवे के लिए मुफ्ती की डिग्री जरूरी है।
पूर्व डीएम अंजनेय कुमार पर उन्होंने कहा, मैं सेवादार हूं, नौकर नहीं हूं। उन्होंने कहा मुझ पर और परिवार पर शराब चोरी, गला चोरी तक के मुकदमे लिखवाए गए।
बाइट – आजम खान, सपा नेता
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,
