श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा, अमन-शांति और खुशहाली की कामना
जम्मू: श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर चांद नगर, जम्मू स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस पावन अवसर पर सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए मानवता के कल्याण के लिए अरदास की गई।
इस दौरान श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को याद करते हुए प्रेम, भाईचारे, समानता और सद्भावना के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।
वाहेगुरु जी की कृपा से मानवता सदैव शांति, सद्भाव और नेक राह पर आगे बढ़ती रहे।
वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।Tags: गुरु नानक देव जी, प्रकाश पर्व, गुरुद्वारा साहिब, चांद नगर जम्मू, जम्मू समाचार, धार्मिक समाचार, गुरु पर्व
