नायकडीह वैष्णव मठ परम पूज्य बाबा कीनाराम जी के 457वें जन्मोत्सव कार्य क्रम हुआ सम्पन्न।
जिला गाजीपुर के सैदपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नायकडीह में बाबा कीनाराम के457वे जन्मोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया इस दौरान
दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों द्वारा विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति किए,नायकडीह का यह मठ लोगों के मन से धार्मिक मतभेदों और भ्रमों को दूर कर सर्वधर्म समभाव की सीख देता है।
इस पावन अवसर पर दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और सुंदर प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। बच्चों की इस प्रस्तुति को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा।
इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनुराग सिंह जी तथा बेसिक प्रिंसिपल श्रीमती डिंपल जॉय का विशेष मार्गदर्शन रहा। मौके पर
संजय सर, रूपेश सर, संदीप सर, धीरज सर, श्वेता श्रीवास्तव मैम, श्वेता सिंह मैम, आकांक्षा मैम एवं सारिका मैम ने बच्चों के साथ रहकर उनके उत्साहवर्धन और प्रस्तुति को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
ब्यूरो रिपोर्ट शिवाजी cen news गाजीपुर
