ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर,,
सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के
92 वें स्थापना दिवस पर
भाषण प्रतियोगिता का आयोजन।
दो ग्रुपों में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विभिन्न मदरसों,स्कूलों एवं अन्य शैक्षिक संस्थानों के 92 छात्र एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया।
रामपुर _ रामपुर की ऐतिहासिक सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के 92वें स्थापना दिवस के अवसर पर लाइब्रेरी के हिमायतुल्लाह खान हाल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न मदरसों एवं स्कूलों के 92 छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। यह भाषण प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर दो ग्रुपों में हुई। प्रोग्राम की अध्यक्षता डॉ महमूद अली खान अध्यक्ष सौलत पब्लिक लाइब्रेरी रामपुर ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डाक्टर सोफिया महमूद, डाक्टर मुसर्रत तनवीर और मौलाना मोहम्मद असलम जावेद क़ासमी मौजूद रहे।
भाषण प्रतियोगिता का प्रारंभ तिलावत
क़ुरआन पाक से हुआ।
भाषण प्रतियोगिता में जज के रूप में मशहूर पत्रकार डॉक्टर मुजफ्फर उल्ला ख़ां, डाक्टर अब्दुल रऊफ, असरार अहमद, अन्जुम बहार शम्सी, ग़ज़ाला सऊद और सय्यदा अरीबा रिज़वी मौजूद रहे।
इस अवसर पर जुनियर वर्ग में ” समय का सद् उपयोग” और सीनियर वर्ग में ” क्या टैक्नोलॉजी नैतिक मूल्यों के पतन के लिए ज़िम्मेदार है?” विषयों पर छात्र एवं छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत करे । भाषण प्रतियोगिता में संचालन की जिम्मेदारी हुसैन मंजूर एवम् फाईज़ा ज़ुबैर ने अंजाम दी ।इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता के कन्वीनर डॉक्टर मेहंदी हसन और कुमारी फहीमा ज़रीफ ने सभी मेहमानों का स्वागत किया।
सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के प्रवक्ता ज़ीशान मोहम्मद खां मुराद ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में जिन मदरसों एवं स्कूलों के छात्र एवं छात्राओं ने शिरकत की उनमें मदरसा जामिया उल उल उलूम फुरकानिया ,मदरसा अरबिया फैजुल उलूम थाना टीन,मदरसा अरबिया फ़ैज़े हिदायत, दारुल उलूम गुलशने बगदाद इसलाहे क़ौम हायर सेकेंडरी स्कूल, कन्या गर्ल्स स्कूल ,जामिया गर्ल्स जूनियर हाई स्कूल , दयावती मोदी अकादमी, सनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शमसी गर्ल्स इंटर कॉलेज ,गवर्नमेंट जुल्फिकार गर्ल्स इंटर कॉलेज, जामिया तरतील उल कुरान, फैजुल उलूम जूनियर हाई स्कूल, स्काईलार्क पब्लिक स्कूल, व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल ,मदरसा जमीअतुल मुस्तफा ,मदरसा मारीफुल कुरान, हादी एकेडमी, जामिया रहमानिया ,सेफ हैंड वर्ल्ड स्कूल ,ब्लू अंब्रेला स्कूल ,राइज अकैडमी जूठिया, यूपीएस घाटमपुर कंपोजिट स्कूल आदि के नाम शामिल हैं।
इस अवसर पर सौलत लाईब्रेरी के सचिव डाक्टर अदनान ज़ियाई, महमूद रिज़वी एडोकेट,आल अहमद खां सुरुर, डॉक्टर सैयद अनवार उल हसन क़ादरी, नासिर खां अलीग, मौलाना इरशाद नदवी, सदीद अहमद खां, नोमान ग़ाज़ी, उरफिया अबरार, जुवेरिया इरशाद, ज़रीफ अहमद, मौलाना शादाब क़दिरी,लाइब्रेरियन मजहर मोइन खान, शहजादा रिजवान खान , इरफान उर रहमान खान, इशरत अली आदि मौजूद रहे।
ज़ीशान मोहम्मद खां मुराद
प्रवक्ता
सौलत पब्लिक लाइब्रेरी, रामपुर,,,,
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,,
