ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर
रामपुर में बारिश का कहर 40 मकान क्षतिग्रस्त, महिला और बालक की मौत, 131 हेक्टेयर फसल प्रभावित।
रामपुर/जिला प्रशासन की तरफ से क्षतिग्रस्त मकान और फसलों को हुए नुकसान के लिए सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
जनपद रामपुर में लगातार दो दिन से हो रही बारिश के चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हालात बिगड़ गए हैं। शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के कारण करीब 40 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। मकान गिरने की अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और एक बच्चे की मौत
की मौत हुई है।
बारिश से हुए नुकसान को लेकर जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कराया जा रहा है। जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें प्रशासन की ओर से नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
वहीं, लगातार बारिश से किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। जिला प्रशासन के निरीक्षण के बाद अब तक करीब 131 हेक्टेयर फसल क्षेत्र में नुकसान का आकलन किया गया है। प्रभावित किसानों को करीब 23 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है।
प्रशासन की ओर से बाकी प्रभावित क्षेत्रों में भी फसलों का निरीक्षण कराया जा रहा है। जैसे-जैसे नुकसान का आकलन पूरा होगा, पात्र किसानों को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रशासन ने बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर नजर बनाए रखने और नुकसान का आकलन जारी रखने की बात कही है।
बाइट- अजय कुमार द्विवेदी /जिलाधिकारी रामपुर
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,9359324086
