ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर।
*जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट के साथ मारपीट, स्टाफ बनकर घुसा था आरोपी – फार्मासिस्ट सड़कों पर उतरे, सीओ सिटी ने संभाला मोर्चा*
रामपुर ज़िला अस्पताल मे उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक फार्मासिस्ट के साथ मारपीट का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक खुद को स्टाफ बताकर अस्पताल में दाखिल हुआ और सीधे फार्मासिस्ट के पास पहुंचकर मारपीट शुरू कर दी।
इस घटना के विरोध में जिला अस्पताल के सभी फार्मासिस्ट सड़कों पर आ गए और जमकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही सीओ सिटी अभिषेक कुमार भारी पुलिस बल और कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया।
विरोध कर रहे फार्मासिस्टों को समझाते हुए *सीओ सिटी अभिषेक कुमार ने आश्वासन दिया कि आरोपी युवक के खिलाफ जल्द FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।* पुलिस के आश्वासन के बाद फार्मासिस्ट शांत हुए।
बाइट अभिषेक कुमार सीओ सिटी रामपुर।
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,
