रामपुर-विवाहित महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या।
परिजनों ने पति और देवर पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी।
जनपद रामपुर थाना सिविल लाइन क्षेत्र में 28 वर्षीय महिला सुनीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका के भाई अरविंद के मुताबिक, वह तहसील टांडा के मोहल्ला भटपुरा। मंझारा के रहने वाले हैं। करीब 10 महीने पहले 24 नवंबर को उन्होंने अपनी बहन सुनीता की शादी सिविल थाना क्षेत्र निवासी जितेंद्र से की थी। उनका आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर सुनीता को प्रताड़ित करने लगे थे।
अरविंद ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके बहनोई जितेंद्र और उसके भाई ने सुनीता की हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। सुनीता का पति जितेंद्र हलवाई का काम करता है।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मृतका के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सख्त सजा की मांग की है।
बाइट- अरविंद सिंह/ मृतक महिला का भाई
बाइट- अनुराग सिंह/ अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर
