ठाणे–नाशिक हाईवे भिवंडी नाके के करीब येवई नाके के बगल वेस्टार कंपनी द्वारा स्थापित नया CNG पंप की हुई आज से शुरुआत!
ये शुरुआत केवल एक व्यावसायिक परियोजना नहीं, बल्कि यात्रियों, ट्रांसपोर्टर्स और स्थानीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा है। इस नई पहल से हाईवे पर आसानी से उपलब्ध CNG ईंधन से समय की बचत होगी, यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी और कम लागत में सफर संभव होगा। साथ ही साथ, CNG एक स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल ईंधन है, जो प्रदूषण कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस प्रेरणादायक पहल के लिए श्री सिद्धार्थ कदम ने बताया की इस उपक्रम से दर्जनों लोगों को रोजगार मुहैया होगा ।
इस मौके पर सिद्धार्थ कदम एवं परम धनोत्रा को रेक्सा चालकों लने हार्दिक बधाई के साथ शुभकामनाएँ भी दी। दो युवा मित्रों ने अपने साहस, दूरदृष्टि और कड़ी मेहनत से इस महत्वपूर्ण परियोजना को साकार किया है। यह केवल एक नया व्यवसाय नहीं, बल्कि समाज की सेवा, पर्यावरण संरक्षण और देश के विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
