Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एशेज और वनडे विश्व कप के लिए माइकल हसी बने ऑस्ट्रेलिया के कोचिंग कंसल्टेंट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > एशेज और वनडे विश्व कप के लिए माइकल हसी बने ऑस्ट्रेलिया के कोचिंग कंसल्टेंट
Sports

एशेज और वनडे विश्व कप के लिए माइकल हसी बने ऑस्ट्रेलिया के कोचिंग कंसल्टेंट

cennews
Last updated: November 6, 2026 8:37 pm
By cennews
Share
4 Min Read
एशेज और वनडे विश्व कप के लिए माइकल हसी बने ऑस्ट्रेलिया के कोचिंग कंसल्टेंट
एशेज और वनडे विश्व कप के लिए माइकल हसी बने ऑस्ट्रेलिया के कोचिंग कंसल्टेंट
SHARE

एशेज और वनडे विश्व कप के लिए माइकल हसी बने ऑस्ट्रेलिया के कोचिंग कंसल्टेंट

एशेज और वनडे विश्व कप के लिए माइकल हसी बने ऑस्ट्रेलिया के कोचिंग कंसल्टेंट

ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी को 2027 एशेज और वनडे विश्व कप के लिए कोचिंग कंसल्टेंट नियुक्त किया है। इसके अलावा, हसी को लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 और ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टी20 सलाहकार बनाया है।

हसी ने पिछले कुछ सालों में ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड के साथ कभी-कभी काम किया है। खासकर वह प्रतिवर्ष पर्थ टेस्ट से पहले एक अतिरिक्त बैटिंग कंसल्टेंट के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ जुड़ते हैं। वह अपनी कमेंट्री भूमिकाओं और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और द हंड्रेड में वेल्श फायर की कोचिंग टीम का हिस्सा होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया के लिए बतौर कोच लंबा समय नहीं दे सके हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक सीएसके में हसी के साथ काम करने वाले स्टीफन फ्लेमिंग जब न्यूजीलैंड टेस्ट टीम के हेड कोच बने, तो उन्होंने हसी को अपनी कोचिंग टीम के साथ जुड़ने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन इस प्रस्ताव को इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने स्वीकार नहीं किया था।

हसी कोचिंग कंसल्टेंट के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना कार्य इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से शुरू करेंगे। इसके बाद पर्थ में न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज की तैयारी में ऑस्ट्रेलिया की मदद करेंगे।

इस मौके पर माइकल हसी ने कहा, “मैं आने वाले वर्षों में टीम के लिए ज्यादा आधिकारिक और अर्थपूर्ण रोल निभाने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। इस टीम ने पिछले कुछ समय में बहुत कुछ हासिल किया है। मुझे उम्मीद है कि मैं इस रोमांचक और चुनौतीपूर्ण समय से पहले कोचिंग और प्लेइंग ग्रुप्स का मूल्य बढ़ा पाऊंगा।”

ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच मैकडोनाल्ड ने कहा, “माइक पहले भी हमारे स्टाफ का एक बहुत अहम हिस्सा रहे हैं और उनके पास काफी स्किल सेट है जो कोच और खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद है। एक खिलाड़ी और कोच के तौर पर कई फॉर्मेट, कॉम्पिटिशन, देशों में उनकी विशेषज्ञता ही नहीं, बल्कि एक इंसान के तौर पर उनकी क्षमता भी बहुत कीमती है।”

हसी का मुख्य फोकस टी20 पर होगा। वह 2022 में टी20 विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड कोचिंग टीम का हिस्सा रहे हैं।

मैकडोनाल्ड इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से आराम करने वाले हैं। उनकी जगह मुख्य कोच की जिम्मेदारी आंद्रे बोरोवेक संभालेंगे। हसी, बोरोवेक के साथ इंग्लैंड के खिलाफ एक युवा ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए अपनी कंसल्टेंसी शुरू करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया की नेशनल टीमों के हेड बेन ओलिवर ने कहा, “माइक के पास टी20 का बहुत ज्यादा अनुभव है और हम 2028 में एलए ओलंपिक और टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के दौरान टीम पर उनके असर का इंतजार कर रहे हैं।”

मिस्टर क्रिकेट के नाम से मशहूर माइकल हसी की गिनती ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले बेहतरीन मध्यक्रम बल्लेबाजों में होती है।

51 साल के हसी ने 2004 से 2013 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 79 टेस्ट में 19 शतक और 29 अर्धशतक की मदद से 6,235 रन, 185 वनडे में 3 शतक और 39 अर्धशतक की मदद से 5,442 रन और 38 टी20 में 4 अर्धशतक लगाते हुए 721 रन बनाए।

37 साल की उम्र में 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद से वह लंबे समय तक आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कोचिंग टीम का हिस्सा रहे हैं। 

You Might Also Like

हम चाहते हैं कि भारत ‘वर्ल्ड क्लास प्लेयर’ भी दे और ‘वर्ल्ड क्लास स्पोर्टस इक्विपमेंट’ भी बनाए: पीएम मोदी

ICC Women’s Player Of The Month: दीप्ति, सदरलैंड और सोभाना अवॉर्ड के लिए नामित

विराट-गिल की साझेदारी ने रखी जीत की नींव, भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया

राइजिंग स्टार्स एशिया कप: तिलक वर्मा को मिली इंडिया ए की कमान, रजत पाटीदार होंगे उप-कप्तान

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन

TAGGED: एशेज और वनडे विश्व कप के लिए माइकल हसी बने ऑस्ट्रेलिया के कोचिंग कंसल्टेंट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article चीनी उत्पादन में जोरदार बढ़ोतरी, देशभर की 184 मिलों से 12.85 लाख टन तक पहुंचा कुल उत्पादन चीनी उत्पादन में जोरदार बढ़ोतरी, देशभर की 184 मिलों से 12.85 लाख टन तक पहुंचा कुल उत्पादन
Next Article CBSC Exame: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से, 46 लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा CBSC Exame: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से, 46 लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

'मिशन रोजगार' के अंतर्गत निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से UP Police में नवचयनित 4,543 उप निरीक्षकों एवं प्लाटून कमांडरों को आज लखनऊ में नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। आश्वस्त करता हूं कि डबल इंजन सरकार में यूपी के नौजवानों के लिए नियुक्ति-पत्र प्रदान करने का सिलसिला बिना रुके, बिना डिगे अनवरत चलता रहेगा। पावन पर्व दीपावली के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने वाले सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। See less
‘मिशन रोजगार’ के अंतर्गत निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से UP Police में नवचयनित 4,543 उप निरीक्षकों एवं प्लाटून कमांडरों को आज लखनऊ में नियुक्ति-पत्र प्रदान किए।
UP November 6, 2026
यूनेस्को की एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय सूची में शामिल हुईं राजतरंगिणी, महाभारत और अर्थशास्त्र की पांडुलिपियां
यूनेस्को की एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय सूची में शामिल हुईं राजतरंगिणी, महाभारत और अर्थशास्त्र की पांडुलिपियां
Jammu and Kashmir November 6, 2026
CBSC Exame: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से, 46 लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा
CBSC Exame: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से, 46 लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा
National November 6, 2026
चीनी उत्पादन में जोरदार बढ़ोतरी, देशभर की 184 मिलों से 12.85 लाख टन तक पहुंचा कुल उत्पादन
चीनी उत्पादन में जोरदार बढ़ोतरी, देशभर की 184 मिलों से 12.85 लाख टन तक पहुंचा कुल उत्पादन
National November 6, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?