By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन
Sports

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन

cennews
Last updated: November 3, 2026 11:13 am
By cennews
Share
4 Min Read
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन
AHMEDABAD, INDIA - MARCH 08: Mitchell Santner, captain of New Zealand speaks during a press conference after the ICC Men's T20 World Cup India & Sri Lanka 2026 Final between India and New Zealand at Narendra Modi Stadium on March 08, 2026 in Ahmedabad, India. (Photo by Matt Roberts-ICC/ICC via Getty Images)
SHARE

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन

न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज के आगाज से पहले दोहरा झटका लगा है। रचिन रविंद्र अपनी इंजरी से पूरी तरह से नहीं उबर पाने के चलते वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, मार्क चैपमैन भी चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।

ये दोनों ही खिलाड़ी इंजरी के कारण पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले सके थे। यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग के दौरान चैपमैन के बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। न्यूजीलैंड क्रिकेट के एक बयान के अनुसार, हाल ही में हुए एमआरआई के बाद उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए अभी दो और हफ्तों के रिहैब की जरूरत है।

दूसरी ओर, एक प्रमोशनल शूट के दौरान हुई एक घटना में रवींद्र के दाएं कंधे का जोड़ खिसक गया था। न्यूजीलैंड क्रिकेट के बयान के मुताबिक, उन्हें पूरी क्षमता के साथ मैदान पर उतरने के लिए अभी और रिकवरी समय की जरूरत है।

न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा, “हर कोई जानता है कि मार्क और रचिन इस टीम के लिए कितने अहम खिलाड़ी हैं, इसलिए यह अफसोस की बात है कि उन्हें यह सीरीज छोड़नी पड़ रही है। पिछले हफ्ते मेरी मार्क से बात हुई थी। वह निराश जरूर हैं, लेकिन मैदान पर वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जहां तक रचिन की बात है, उनके कंधे में अभी तक इतना सुधार नहीं हुआ है कि वह वाइट-बॉल क्रिकेट में आराम से फील्डिंग कर सकें। इस वजह से इस महीने के आखिर में होने वाली टेस्ट सीरीज को देखते हुए हम कोई अनावश्यक जोखिम नहीं लेना चाहते।”

विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम सीफर्ट को पहले तीन वनडे मैचों के लिए टीम में बुलाया गया है। उन्हें पहले ही सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए चुना गया था। बाएं हाथ के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स और ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को भी टीम में शामिल किया गया है। निकोल्स को पहले तीन वनडे मैचों के लिए टीम में लिया गया है, जबकि फॉक्सक्रॉफ्ट आखिरी दो मैचों के लिए टीम से जुड़ेंगे।

तेज गेंदबाज मैट फिशर भी पहले तीन मैचों के लिए टीम का हिस्सा होंगे, जबकि शुरुआत में उन्हें केवल आखिरी दो वनडे मैचों के लिए चुना गया था। मैट हेनरी सोमवार (2 नवंबर) को टीम के साथ जुड़ेंगे। इस दौरान उनके खेलने की स्थिति का आकलन किया जाएगा। हेनरी अपनी दाईं जांघ की मांसपेशियों में हल्की चोट (लो-ग्रेड टियर) के कारण पिछले तीन टी20 मैचों से बाहर थे।

पहले तीन वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड टीम का स्क्वॉड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, काइल जेमीसन, टॉम लाथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग और ब्लेयर टिकनर।

आखिरी दो वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड टीम का स्क्वॉड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर और विल यंग। 

You Might Also Like

राइजिंग स्टार्स एशिया कप: तिलक वर्मा को मिली इंडिया ए की कमान, रजत पाटीदार होंगे उप-कप्तान

पीवी सिंधु ने जीता हाइलो ओपन का खिताब, फाइनल में डेनमार्क की खिलाड़ी को सीधे गेमों में हराया

विश्व आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत का दमदार प्रदर्शन, अब तक जीते 20 पदक

मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण

अर्शदीप सिंह को 100वें T20I पर मिला खास सम्मान, कप्तान श्रेयस अय्यर ने भेंट की स्पेशल जर्सी

TAGGED: काइल जेमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, ग्लेन फिलिप्स, जैकब डफी, टिम सीफर्ट, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), टॉम लाथम (विकेटकीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, डेरिल मिचेल, नाथन स्मिथ, निक केली, फिन एलन, ब्लेयर टिकनर और विल यंग।, मिचेल हे (विकेटकीपर), मैट फिशर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, विल यंग और ब्लेयर टिकनर। आखिरी दो वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड टीम का स्क्वॉड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), हेनरी निकोल्स

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पीवी सिंधु ने जीता हाइलो ओपन का खिताब, फाइनल में डेनमार्क की खिलाड़ी को सीधे गेमों में हराया पीवी सिंधु ने जीता हाइलो ओपन का खिताब, फाइनल में डेनमार्क की खिलाड़ी को सीधे गेमों में हराया
Next Article राइजिंग स्टार्स एशिया कप: तिलक वर्मा को मिली इंडिया ए की कमान, रजत पाटीदार होंगे उप-कप्तान राइजिंग स्टार्स एशिया कप: तिलक वर्मा को मिली इंडिया ए की कमान, रजत पाटीदार होंगे उप-कप्तान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामपुर/ फर्जी जनता हेल्थ केयर अस्पताल में फर्जी झोलाछाप डॉक्टर ने पित्ते का किया ऑपरेशन स्वास्थ्य विभाग पर खडे हुए सवाल।
पति को बुलाने की मांग पर युवती टावर पर चढ़ी, रामपुर में मचा हड़कंप
UP November 3, 2026
मुंबई APMC सब्जी मंडी में चौंकाने वाला मामला; कचरे से सब्जियां चुनकर दोबारा पैक करने का आरोप, उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़?
नासिक त्रंबकेश्वर सिंहस्थ कुम्भ के ध्वज का पूजन और ध्वजारोहण किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Mumbai November 3, 2026
रामपुर में पुलिस का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। थाना केमरी क्षेत्र में खुलेआम लाखों रुपये का जुआ खेला जा रहा है।
UP November 3, 2026
आगा रुहुल्लाह मेहदी ने 3 नवंबर को कश्मीर में 'इस्तीफे की घोषणा' के कार्यक्रम में लोगों को किया आमंत्रित
आगा रुहुल्लाह मेहदी ने 3 नवंबर को कश्मीर में ‘इस्तीफे की घोषणा’ के कार्यक्रम में लोगों को किया आमंत्रित
Jammu and Kashmir November 3, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?