By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: विराट-गिल की साझेदारी ने रखी जीत की नींव, भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > विराट-गिल की साझेदारी ने रखी जीत की नींव, भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया
Sports

विराट-गिल की साझेदारी ने रखी जीत की नींव, भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया

cennews
Last updated: November 4, 2026 7:38 pm
By cennews
Share
4 Min Read
विराट-गिल की साझेदारी ने रखी जीत की नींव, भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया
विराट-गिल की साझेदारी ने रखी जीत की नींव, भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया
SHARE

विराट-गिल की साझेदारी ने रखी जीत की नींव, भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया

विराट-गिल की साझेदारी ने रखी जीत की नींव, भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया

ईडन पार्क में खेले गए पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत की जीत में अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी की अहम भूमिका रही। बारिश के कारण मैच दो बार बाधित हुआ। इसके बाद डीएलएस नियम के तहत भारत को 32 ओवर में 143 रन का संशोधित लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने 22.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

रोहित बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

186 रन के शुरुआती लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। रोहित 1 रन के कुल स्कोर पर बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने पारी को संभाला और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

गिल और विराट के बीच 113 रन की साझेदारी

शुभमन गिल और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों की पारी से ऐसा लग रहा था कि भारत आसानी से 9 विकेट से जीत हासिल कर लेगा, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही भारतीय टीम ने लगातार विकेट गंवाए। गिल 56 गेंदों पर 37 रन बनाकर 114 के कुल स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली ने 51 गेंदों पर 1 छक्के और 13 चौकों की मदद से 74 रन बनाए। वह 124 के स्कोर पर तीसरे विकेट के रूप में पवेलियन लौटे।

लगातार गिरे भारतीय टीम के विकेट

विराट के आउट होने के बाद अक्षर पटेल भी बिना खाता खोले 124 के स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में आउट हो गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर 13 गेंदों पर 15 रन बनाकर 136 के कुल स्कोर पर पांचवें विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। हालांकि, इसके बाद केएल राहुल और नमन धीर ने मोर्चा संभाला और टीम को जीत तक पहुंचाया। राहुल 3 और नमन धीर 5 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 22.4 ओवर में 5 विकेट पर 143 रन बनाकर मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी ने 3 विकेट लिए, जबकि काइल जैमिसन और नाथन स्मिथ को 1-1 सफलता मिली।

185 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम

इससे पहले टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवर में 185 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की ओर से टिम सिफर्ट ने 38, डेरिल मिचेल ने 28 और ग्लेन फिलिप्स ने 30 रन बनाए। इसके अलावा ब्लेयर टिकनर ने 34 और जैकब डफी ने नाबाद 15 रन का योगदान दिया। एक समय न्यूजीलैंड ने 146 रन के स्कोर पर 9 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ब्लेयर टिकनर और जैकब डफी ने आखिरी विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 185 तक पहुंचाया।

अर्शदीप ने झटके 4 विकेट, कंबोज और गुरनूर भी चमके

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 70 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। अंशुल कंबोज ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 2 मेडन के साथ 22 रन देकर 2 विकेट झटके। गुरनूर बरार ने 9.2 ओवर में 44 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया।

You Might Also Like

राइजिंग स्टार्स एशिया कप: तिलक वर्मा को मिली इंडिया ए की कमान, रजत पाटीदार होंगे उप-कप्तान

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन

पीवी सिंधु ने जीता हाइलो ओपन का खिताब, फाइनल में डेनमार्क की खिलाड़ी को सीधे गेमों में हराया

विश्व आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत का दमदार प्रदर्शन, अब तक जीते 20 पदक

मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण

TAGGED: भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया, विराट-गिल की साझेदारी ने रखी जीत की नींव

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एसआईआर पर चुनाव आयोग का बड़ा स्पष्टीकरण, पुराने मतदाता बिना कानूनी कार्रवाई के डर के जमा कर सकेंगे फॉर्म-6 एसआईआर पर चुनाव आयोग का बड़ा स्पष्टीकरण, पुराने मतदाता बिना कानूनी कार्रवाई के डर के जमा कर सकेंगे फॉर्म-6
Next Article 4 नवंबर 1948 : जब संविधान के मसौदे से आकार लेने लगा लोकतांत्रिक भारत 4 नवंबर 1948 : जब संविधान के मसौदे से आकार लेने लगा लोकतांत्रिक भारत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राजौरी में दिवाली की तैयारियों को लेकर डीसी डॉ. देवांश यादव ने की समीक्षा बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर दिया
राजौरी में दिवाली की तैयारियों को लेकर डीसी डॉ. देवांश यादव ने की समीक्षा बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर दिया
Jammu and Kashmir November 4, 2026
4 नवंबर 1948 : जब संविधान के मसौदे से आकार लेने लगा लोकतांत्रिक भारत
4 नवंबर 1948 : जब संविधान के मसौदे से आकार लेने लगा लोकतांत्रिक भारत
National November 4, 2026
एसआईआर पर चुनाव आयोग का बड़ा स्पष्टीकरण, पुराने मतदाता बिना कानूनी कार्रवाई के डर के जमा कर सकेंगे फॉर्म-6
एसआईआर पर चुनाव आयोग का बड़ा स्पष्टीकरण, पुराने मतदाता बिना कानूनी कार्रवाई के डर के जमा कर सकेंगे फॉर्म-6
National November 4, 2026
मुंबई : के. जे. खिलनानी एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित साधु वासवानी हाई स्कूल का वार्षिक समारोह सोमवार, 2 नवंबर 2026 को चेंबूर स्थित फाइन आर्ट्स सोसायटी के सभागार में बड़े उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया गया।
Mumbai November 3, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?