ब्रेकिंग न्यूज़ |रामपुर।
आज़म खान की जौहर यूनिवर्सिटी से बड़ी खबर सामने आई है।
समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट सतनाम सिंह मट्टू ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी जाने वाले रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है, जिससे कार और अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही रोकी जा रही है। उनका आरोप है कि आने-जाने वालों के आधार कार्ड भी चेक किए जा रहे हैं, जिससे यूनिवर्सिटी के छात्रों में डर और असमंजस का माहौल बन गया है।
मीडिया से बातचीत में सतनाम सिंह मट्टू ने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनके अनुसार, कई छात्र-छात्राएं कथित तौर पर रास्ते से ही वापस लौट रहे हैं, जिससे प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
सतनाम सिंह मट्टू ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि एडमिशन के समय इस तरह की व्यवस्था से छात्रों में पैनिक का माहौल बन रहा है। उन्होंने प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करने और छात्रों को बिना किसी अनावश्यक बाधा के यूनिवर्सिटी आने-जाने की सुविधा देने की मांग की।
बाइट: एडवोकेट सतनाम सिंह मट्टू, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष एवं सपा नेता, रामपुर।
रिपोर्टर:, परवेज़ अली रामपुर यूपी,,
