ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर।
एसपी का औचक निरीक्षण, ड्यूटी में लापरवाही पर पुलिसकर्मियों की लगी क्लास वीडियो vairal,,,
रामपुर/ मिलक तहसील परिसर में एसपी अनिल कुमार ने मिलक क्षेत्र मे अचानक औचक निरीक्षण किया। एसडीएम कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए आरोपियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते समय कुछ पुलिसकर्मी मोबाइल चलाते और कुछ बिना कैप (टोपी) के ड्यूटी करते मिले।
एसपी ने मौके पर ही पुलिसकर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान पूरा पुलिस वर्दी ओर टोपी पहनना अनिवार्य है और सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके बाद एसपी ने मिलक थाने का भी निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था, अनुशासन और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।
रिपोर्टर,, परवेज़ अली रामपुर यूपी।
