Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लिख की खबर निकली अफवाह, आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करेगा आयोग
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Mumbai > ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लिख की खबर निकली अफवाह, आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करेगा आयोग
Mumbai

ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लिख की खबर निकली अफवाह, आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करेगा आयोग

Last updated: July 31, 2026 10:47 pm
cennews
Share
3 Min Read
SHARE

ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लिख की खबर निकली अफवाह, आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करेगा आयोग

नवी मुंबई

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के आरोपों को प्रथम दृष्टया निराधार बताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। एमपीएससी के अध्यक्ष विवेक भीमराव ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों और कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए सवालों के बाद आयोग ने पूरे मामले की तथ्यात्मक जानकारी सार्वजनिक करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि 22 मार्च 2024 को हुई ऑफलाइन परीक्षा के लिए करीब 45 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से लगभग 33,200 ने परीक्षा दी। 12 जून को परिणाम घोषित किया गया और 506 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। 1 से 22 जुलाई तक इंटरव्यू संपन्न होने के बाद 22 जुलाई की शाम ही प्रोविजनल मेरिट सूची जारी कर दी गई।

विवेक भीमराव ने बताया कि 21 जुलाई को आयोग को एक ईमेल मिला था, जिसमें बिना किसी ठोस साक्ष्य के पेपर लीक का दावा करते हुए परीक्षा रद्द करने की मांग की गई थी। इसके बाद 23 जुलाई को एक और ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें कुछ व्हाट्सएप चैट संलग्न कर पेपर लीक का आरोप लगाया गया। आयोग ने दोनों शिकायतकर्ताओं से सबूत लेकर सामने आने को कहा, लेकिन वे अब तक आयोग के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने बताया कि शिकायत करने वाले एक व्यक्ति ने बाद में ईमेल भेजकर स्वीकार किया कि उसकी शिकायत गलत थी और उसके एक मित्र के परीक्षा में सफल नहीं होने के कारण परीक्षा रद्द कराने की मंशा से यह झूठा आरोप लगाया गया था। हालांकि, एक अन्य अभ्यर्थी अब भी पेपर लीक का दावा कर रहा है।

एमपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि आयोग सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर रहा है और पूरे मामले की शिकायत पुलिस को सौंप दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एमपीएससी की चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष है तथा युवाओं के विश्वास को बनाए रखना आयोग की प्राथमिकता है। यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आयोग को गौरव पाटिल उर्फ लोकेश पाटिल की शिकायत और एक अभ्यर्थी द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल की गई रील की जानकारी मिली है, जिनकी भी जांच पुलिस के माध्यम से कराई जाएगी।

बाइट __ विवेक भीमराव __ अध्यक्ष MPSC आयोग

You Might Also Like

वीर जवान फाउंडेशन की ओर से 13 शहीद जवानों के परिजनों का भावपूर्ण सम्मान

नासिक के सिन्नर मे एक ट्रक दुर्घटना का सीसीटीवी सामने आया

मुंबई महानगर क्षेत्र में यात्रियों और टैक्सी चालकों के लिए आज एक नई परिवहन सेवा की शुरुआत हुई।

चेंबूर के मैसूर कॉलोनी, मुकुंद नगर क्षेत्र में अवैध रूप से खड़े मेथेनॉल ऑयल के एक खाली टैंकर में वेल्डिंग के दौरान भीषण विस्फोट हो गया।

मुंबई, चेंबूर: चेंबूर के प्रसिद्ध समाजसेवी रमेश लोहाणा के मार्गदर्शन में सिंधी समाज के प्रमुख धार्मिक पर्व 40 दिवसीय श्री झूलेलाल चालीसा महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया।

TAGGED: आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करेगा आयोग, ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लिख की खबर निकली अफवाह

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article तेज बारिश के बाद गहरे नाले में गिरा 8 वर्षीय मासूम, कई घंटे से तलाश जारी।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

तेज बारिश के बाद गहरे नाले में गिरा 8 वर्षीय मासूम, कई घंटे से तलाश जारी।
UP July 31, 2026
वीर जवान फाउंडेशन की ओर से 13 शहीद जवानों के परिजनों का भावपूर्ण सम्मान
Mumbai July 31, 2026
NASIK
नासिक के सिन्नर मे एक ट्रक दुर्घटना का सीसीटीवी सामने आया
Mumbai July 31, 2026
स्टीफन फ्लेमिंग बने इंग्लैंड टेस्ट टीम के मुख्य कोच, जो रूट फिर कप्तान
स्टीफन फ्लेमिंग बने इंग्लैंड टेस्ट टीम के मुख्य कोच, जो रूट फिर कप्तान
Sports July 30, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?