ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर।
रामपुर/नदी में डूबे चार रिश्तेदार, तीन को ग्रामीणों ने बचाया, किशोर बहा तलाश जारी।
टांडा। ग्राम सहरिया लक्खा स्थित छुट्टन शाह मियां की मजार पर परिजनों के साथ पिकअप से आए चार रिश्तेदार हाजिरी देने के बाद नदी में नहाने चले गए। अचानक चारों गहरे पानी में डूबने लगे। शोर मचने पर मौके पर मछली पकड़ रहे ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर नदी में छलांग लगाई और तीन लोगों को बचा लिया, जबकि 15 वर्षीय मोहम्मद अहद तेज बहाव में बह गया। देर रात तक उसकी तलाश जारी रही, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। शहादत अली की हालत गंभीर बताई गई। उसके पेट में पानी भर गया था।
सूचना पर एसडीएम कुमार गौरव, तहसीलदार निश्चय कुमार और कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह मौके पर पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में किशोर की तलाश कराई गई, लेकिन देर तक सफलता नहीं मिली। अभी भी तलाश जारी है
बाइट गौतखोर प्रत्यक्षदर्शी
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,
