त्र्यंबकेश्वर: 8 किलो के सोने के मुकुट से सजेगा भगवान शिव का दरबार
नासिक में त्र्यंबकराज के लिए 8 किलो वजन का भव्य स्वर्ण मुकुट तैयार किया गया है. 22 कैरेट सोने से बने इस मुकुट की स्थापना जनवरी में की जाएगी. इस सोने के मुकुट की अनुमानित कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये है. जनवरी में लगातार 5 दिनों तक प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा. बता दें कि “पंचमुखी स्वर्ण मुकुट” योजना को भक्तों की ओर से समर्थन मिला है और लगभग 1700 भक्तों के योगदान और सामूहिक भागीदारी से यह मुकुट बनकर तैयार हुआ है.
नासिक से संदीप द्विवेदी की रिपोर्ट
