रामपुर-धूप में खड़ी कार बनी आग का गोला वीडियो वायरल
रामपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र में जिला चिकित्सालय के बाहर खड़ी एक i20 कार में भीषण आग लग गई देखते देखते कार आग का गोला बन गई आसपास खड़े लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी मौके पर पहुंच फायर ब्रिगेड की टीम ने कार में लगी आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि यह कार एक निजी होम्योपैथी डॉक्टर की है और कार में आग लगने से कुछ देर पहले ही रामपुर के थाना कैमरी क्षेत्र से कार मालिक डॉक्टर अपने निज़ी क्लिनिक लौटे थे जैसे ही उन्होंने गाड़ी अपने क्लिनिक के बाहर खड़ी की उसके कुछ ही देर बाद कार आग का गोला बन गई।
अग्नि शमक दल अधिकारियों का कहना है प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। और कार स्वामी का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद देखते ही देखते कार आग की चपेट में आ गई।
घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और सूचना मिलने पर दमकल टीम भी मौके पर जा पहुंची। आग से कार को भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाइट-योगेश वर्मा /फायर स्टेशन इंचार्ज
बाइट-नितिन यादव/ कार मालिक
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी
