प्रसव के दौरान मां-बच्चे की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप;
भिवंडी शहर के गायत्री नगर इलाके में एक निजी क्लिनिक में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और नवजात बच्चे की मौत का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृत महिला की पहचान शहनाज मोहम्मद जावेद अंसारी (30) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर और प्रसव की व्यवस्था कराने वाली एक स्थानीय महिला पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
