ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर
रामपुर /जेल में बंद सपा नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ईडी ने छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक, टीम आज सुबह 7 बजे पहुंची है । टीम सभी दस्तावेजों को खंगाल रही है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ईडी ने स्थानीय पुलिस से आजम के आपराधिक इतिहास का ब्योरा मांगा था। पुलिस ने जानकारी उपलब्ध नहीं कराई तो टीम खुद ही पहुंच गई और दस्तावेजों को खंगाल रही है।
किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है,,,
आपको बता दें आजम खान के 10 ठिकानों पर रेड पड़ी है। जिसमें दिल्ली,मेरठ,रामपुर सहित और भी जिले शामिल हैं।
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,
