ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर
भोट में पुलिस मुठभेड़, एक घायल समेत दो गौकशी के आरोपी गिरफ्तार
रामपुर: थाना भोट पुलिस ने गौकशी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ में एक घायल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम पीपलगांव के जंगल में दो व्यक्ति एक गौवंशीय पशु को बांधकर गौकशी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी कलुआ पुत्र सैदा निवासी चमरव्वा, थाना शहजादनगर के दाहिने पैर में गोली लगी।
घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरे आरोपी शुऐब उर्फ सोएफ पुत्र शमशाद निवासी धौरा टांडा, भोजीपुरा, बरेली को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस, गौकशी के उपकरण, रस्सा, पॉलीथीन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।
रिपोर्टर,, परवेज़ अली रामपुर यूपी
