ब्रेकिंग न्यूज रामपुर,
रामपुर/ जमकर हो रही बारिश सड़कें हुई जलमग्न
पानी भरने से स्कूली बच्चे और अभिभावकों को करना पड़ा परेशानी का सामना।
रामपुर/ लगभग एक घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से सड़के और गलियां जलमग्न नज़र आ रही है।
जबकि लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा लगातार सफाई भी कराई जा रही है उसके बाद भी नाले नालियां चौक है जिसको लेकर सवाल उठना भी जरूरी है।
आपको बताते चले बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से एक 8 वर्षीय मासूम बच्चे की नाले में गिरकर मौत हो चुकी है।
शहर में झूले वाली इमली,चौकी पाखड़,जेलरोड सहित कई जगह सड़के पानी से लबालब हो गई जिससे स्कूल से आने वाले बच्चों के साथ ही दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगर पालिका को एक बार फिर इस पर गौर करना चाहिए और शहर में जो भी बड़े नाले है उनकी दोबारा सफाई कराना चाहिए जिससे जलभराव की परेशानी से लोगों को राहत मिल सके
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,
