ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर।
रामपुर पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।
थाना मिलक पुलिस ने साइबर सेल की टीम के साथ मिलकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास गंगवार और राजीव निवासी थाना शीशगढ़, जनपद बरेली के रूप में हुई है।
इस घटना का खुलासा एसपी सोमेन्द्र मीणा ने मीडिया से वार्ता कर कहा है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन, 9 एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक, सिम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।
जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी जॉब वेबसाइटों के माध्यम से बेरोजगार युवाओं से संपर्क कर उनका इंटरव्यू लेते थे और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के नाम पर पैसे जमा कराकर साइबर ठगी को अंजाम देते थे। आरोपियों के खिलाफ समन्वय पोर्टल पर कई शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस ने थाना मिलक में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइट सोमेन्द्र मीणा एसपी रामपुर।
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,9359324086
