नासिक में जबरन धर्मांतरण और लव जिहाद मामले में बड़ा खुलासा, 8 केस दर्ज
नासिक में जबरन धर्मांतरण, यौन शोषण और कथित लव जिहाद मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई। देवलाली और मुंबई नाका थाने में 8 केस दर्ज, SIT जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश।
नासिक।
महाराष्ट्र के नासिक में जबरन धर्मांतरण, यौन शोषण और कथित लव जिहाद मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। नासिक पुलिस कमिश्नर संदीप कर्णीक के आदेश पर नासिक के देवलाली और मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ कुल 8 मामले दर्ज किए गए हैं।
इस मामले में मुख्य आरोपी के रूप में निदा खान, रजा मेमन, शाहरुख कुरेशी, अश्विनी चेनानी, तौसीफ अख्तर, दानिश शेख, आसिफ अंसारी और शफी शेख के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने गंभीर आरोपों को देखते हुए मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था।
SIT द्वारा विस्तृत जांच के बाद अपनी रिपोर्ट और चार्जशीट नासिक के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष पेश की गई। सूत्रों के अनुसार, मामले में कई बार आरोपियों की ओर से जमानत याचिका दायर की गई, लेकिन SIT के वकील अजय मिसर ने अदालत में मजबूती से पक्ष रखते हुए जमानत याचिकाओं का विरोध किया।
अदालत में यह दलील दी गई कि आरोपियों को जमानत मिलने से जांच प्रभावित हो सकती है। इसके बाद अदालत ने जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।
मामले को लेकर नासिक और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच अभी भी जारी है और सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जा रही है।
नासिक से संदीप द्विवेदी की रिपोर्ट
