नवी मुंबई के मुकुंद कंपनी के पास सोफा हाउस में लगी भीषण आग, फर्निचर जलकर खाक
नवी मुंबई : मुकुंद कंपनी के पास स्थित एक सोफा हाउस में रविवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा फर्निचर जलकर खाक हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। फिलहाल आग लगने का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग शॉर्ट सर्किट, ज्वलनशील सामग्री या किसी अन्य कारण से लगी, इसकी जांच की जा रही है।
आग में सोफा और अन्य फर्निचर का काफी नुकसान होने की जानकारी सामने आई है। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। दमकल विभाग और संबंधित प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
