गोरेगांव पूर्व के नागरिक निवारा परिसर में 2 साल की मासूम को छठी मंजिल से फेंकने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
बताया जा रहा है कि 14 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे शिवशाही प्रकल्प की बिल्डिंग नंबर 1 में यह वारदात हुई। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली 12 वर्षीय नाबालिग ने मासूम अबीरा शेख को छठी मंजिल से धक्का दिया। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने की कोशिश किए जाने की बात भी सामने आई है, जिसे साइबर विशेषज्ञों ने रिकवर किया। दिंडोशी पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने 12 वर्षीय नाबालिग और उसकी मां को हिरासत में लिया है।
