ब्रेकिंग न्यूज़ – रामपुर
थाना अजीमनगर क्षेत्र के जिठानिया गांव मे जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो vairal हो रहा है।
वही घायल युवक बिस्मिल को रामपुर के ज़िला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जहाँ उसके सर मे कई टांके लगे है हालत नाजुक है,,
पीड़ित अकरम पुत्र मुंशी खां निवासी जिठानिया ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके गांव के पास गाटा संख्या 320 में लगभग एक एकड़ कृषि भूमि है। आरोप है कि पिछले 8 वर्षों से गांव के ही जलील खां आदि ने उस पर अवैध कब्जा कर रखा था। हाल ही में पीड़ित ने अपनी भूमि की पक्की पैमाइश कराई थी, जिससे विपक्षीगण रंजिश रखने लगे।
आरोप है कि जलील खां पुत्र खलील खां, शहजाद खां, शरबत खां, सरफराज खां, दानिश पुत्र शरीफ खां, नईम खां, फईम खां, सज्जाद खां, सब्बार खां, हनीफ खां निवासी जिठानिया ट्रैक्टर पर लाठी-डंडे व अवैध हथियार लेकर पीड़ित के घर पर आ धमके और एकराय होकर घर पर चढ़ाई कर दी। मारपीट में पीड़ित के भतीजे बिस्मिल को गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़ित ने बताया कि सभी आरोपी दबंग व आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जिन पर गांव में हत्या के चार मामलों से संबंधित मुकदमे भी हैं। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
बाइट अकरम खा पीड़ित
बाइट रशीद खा पीड़ित परिजन
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,
