*ब्रेकिंग न्यूज – रामपुर बिलासपुर*
कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने भाखड़ा नदी पर सेतु पुनर्निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।
22 करोड़ 34 लाख 32 हजार की लागत से बनने वाला यह पुल 18 महीने में बनकर तैयार होगा और जनता को समर्पित किया जाएगा। इससे हाईवे पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विकास के नाम से पहचाना जाता है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले दिनों भाखड़ा डैम में सुरंग और रिसाव से बांध धंसना एक आपदा थी, लेकिन विपक्ष ने 7 करोड़ से बने ऑटोमैटिक गेट पर आरोप लगाए।
कार्यक्रम में मंत्री ने पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़ कर कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान रामलीला कमेटी और व्यापार मंडल ने शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।
बाइट बलदेव सिंह औलख कृषि मंत्री योगी सरकार
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,
