उत्तर प्रदेश सरकार से नाराज दिखी बीसी सखी
माग नहीं पूरी तो धरना प्रदर्शन जारी?
खबर गाजीपुर से
यूपीएसआरएलएम (UPSRLM) के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान प्रदेश में करीब 39,880 से अधिक सक्रिय बीसी सखियां विभिन्न ग्राम पंचायतों में बैंकिंग सेवाएं दे रही हैं, जिनके जरिए अब तक करोड़ों रुपये के डिजिटल लेनदेन हो चुके हैं। बता दे कि बीसी सखी अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि
• शासन द्वारा शुरुआती 6 महीनों तक 4,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय का आश्वासन दिया गया लेकिन वह मानदेय रोक दी गई और हम लोगों का जो लेन देन पर कमीशन बनता हैं वह भी कम है बीसी सखीयो ने कहा की हम लोगों की मानदेय बढ़ाकर कम से कम 20,000 रुपये मासिक मानदेय की जाए और हम लोगों का उत्तर प्रदेश सरकार 75हजार रुपये माफ करे साथ ही, कई महीनों से बकाया मानदेय हम लोगो को भुगतान किया जाए ।
सभी ब्लॉक की बीसी सखी ने जोरदार नारे लगाते हुए कहा कि हम भीख नहीं मांग रहे हैं हम अपना अधिकार मांग रहे हैं। मौके पर, बीसी सखी रंजना राजभर, बीसी सखी पूनम राजभर, बीसी चंद्रकला
बीसी सखी सुहानी, बीसी सखी सुमन देवी, बीसी सखी प्रियंक राजभर, बीसी सखी अर्चना श्रीवास्तव, पूज्यमा देवी, परमीलादेवी प्रीति तिवारी, महिमा मौर्या आदि बीसी सखी मौजुद रही।
ब्यूरो रिपोर्ट शिवाजी cen news गाज़ीपुर
