रामपुर यूपी
*रामपुर रज़ा लाइब्रेरी में ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का आगाज*
रामपुर रज़ा लाइब्रेरी के दरबार हॉल में ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का उद्घाटन मंडलायुक्त संगीता सिंह (IAS) ने किया। यह प्रदर्शनी 15 से 28 अक्टूबर तक चलेगी।
प्रदर्शनी की थीम है कि कविता केवल शब्द नहीं, बल्कि जीवन को देखने का नजरिया है। इसमें ग़ालिब, टैगोर, पियर पाओलो पासोलिनी और फर्नांडो पेसोआ के उद्धरणों को जगह दी गई है।
प्रदर्शनी के केंद्र में रामपुर में जन्मे और पेरिस में पहचान बनाने वाले चित्रकार यासीन खान की कला है। 20 अगस्त 1943 को मस्जिद पीलू में जन्मे यासीन खान ने कविता को रंगों में पिरोया है।
इस मौके पर मंडलायुक्त ने रज़ा लाइब्रेरी को ‘लिविंग कल्चरल इंस्टीट्यूशन’ बनाने, रज़ा लाइब्रेरी स्ट्रीट और रज़ा आर्ट फेस्टिवल जैसे सुझाव दिए। जिलाधिकारी अजय द्विवेदी और समन्वयक अरुण सक्सेना भी मौजूद रहे।
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,9359324086
