By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > UP > आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
UP

आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

cennews
Last updated: September 29, 2026 8:55 pm
By cennews
Share
5 Min Read
SHARE

आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कुशीनगर के तमकुहीराज में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनहानि होने पर परिवार को चार लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत के लिए सहायता दी जाएगी। फसल नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को 10 दिनों के भीतर मुआवजा देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

नारायणी नदी में बढ़े जलस्तर का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद बेदूपार इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और कुछ परिवारों को अपने हाथों से राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की जानकारी लेने के साथ जनप्रतिनिधियों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

नेपाल में बारिश से बढ़ा नदी का जलस्तर

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लगातार चार दिनों की भारी बारिश के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में अतिवृष्टि से हालात बिगड़े। नेपाल में भी भारी बारिश के कारण जलजमाव हुआ और वहां से पानी नीचे की ओर आया। मुख्यमंत्री के अनुसार, सामान्य दिनों में नारायणी नदी में तीन से चार लाख क्यूसेक पानी का प्रवाह रहता था, जो बढ़कर साढ़े पांच लाख क्यूसेक तक पहुंच गया। इसके दबाव से तटबंध टूटा और कई घरों में पानी पहुंच गया। नारायणी नदी के बढ़ते जलस्तर और तटबंध टूटने से कुशीनगर के कई गांव प्रभावित हुए हैं।

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात

मुख्यमंत्री ने बताया कि राहत और बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की दो-दो टीमें तथा पीएसी की चार यूनिट तैनात की गई हैं। जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग की टीमें भी राहत कार्यों में जुटी हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया है।

पांच हजार पैकेट खाद्य सामग्री की व्यवस्था

बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए पांच हजार पैकेट खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक पैकेट में 10 किलो चावल, 10 किलो आटा, 10 किलो आलू और दो किलो दाल के साथ चना, तेल, मसाले, नमक और अन्य जरूरी सामग्री शामिल है।

राहत शिविरों में रोशनी की व्यवस्था के निर्देश

मुख्यमंत्री ने राहत कार्य में लगी टीमों को प्रभावित लोगों को तत्काल राहत शिविरों में पहुंचाने और वहां पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित सड़कों और तटबंधों की मरम्मत कराने तथा सिंचाई विभाग को किसानों के खेतों को और नुकसान से बचाने के लिए जरूरी व्यवस्था करने को कहा।

किसानों को 10 दिन में मुआवजा देने के निर्देश

योगी आदित्यनाथ ने फसलों के नुकसान का सर्वे कराने और प्रभावित किसानों को 10 दिनों के भीतर मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाएगी।

स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों में सांप और जंगली जानवरों के काटने की स्थिति में तत्काल वैक्सीन उपलब्ध रखने को कहा, ताकि प्रभावित लोगों के उपचार में देरी न हो।

जल शक्ति मंत्री भी प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सोमवार रात ही प्रभावित क्षेत्र में पहुंच गए थे। क्षेत्र के सांसद और विधायक भी राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने की अपील की।

You Might Also Like

प्राचीन परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे प्रधानमंत्री: मोहनलाल

पुत्र ही निकला चोर, पुलिस ने किया खुलासा

मिलक में पुलिस और गौकशों में मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर गौकश गिरफ्तार

रामपुर। कचहरी परिसर में केस की सुनवाई के लिए पहुंची एक महिला ने अपनी मां के साथ मिलकर पति को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। जिसका वीडियो शोशल मीडिया पर vairal हो रहा है

कोतवाली शहर पुलिस को बड़ी सफलता, 15 चोरी की बाइक के साथ 3 शातिर चोर गिरफ्तार*

TAGGED: आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का कमाल, 4×400 मीटर रिले में जीता गोल्ड एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का कमाल, 4×400 मीटर रिले में जीता गोल्ड
Next Article देश में खाद का पर्याप्त भंडार, किसानों को नहीं होगी किल्लत- शिवराज सिंह चौहान देश में खाद का पर्याप्त भंडार, किसानों को नहीं होगी किल्लत- शिवराज सिंह चौहान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एशियाई खेलों में नीरू ढांडा के ऐतिहासिक स्वर्ण पर पीएम मोदी ने दी बधाई, महिला ट्रैप टीम को रजत के लिए भी सराहा
एशियाई खेलों में नीरू ढांडा के ऐतिहासिक स्वर्ण पर पीएम मोदी ने दी बधाई, महिला ट्रैप टीम को रजत के लिए भी सराहा
Sports September 29, 2026
देश में खाद का पर्याप्त भंडार, किसानों को नहीं होगी किल्लत- शिवराज सिंह चौहान
देश में खाद का पर्याप्त भंडार, किसानों को नहीं होगी किल्लत- शिवराज सिंह चौहान
National September 29, 2026
एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का कमाल, 4×400 मीटर रिले में जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का कमाल, 4×400 मीटर रिले में जीता गोल्ड
Sports September 29, 2026
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरणा
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरणा
Jammu and Kashmir September 29, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?