By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पीएम मोदी ने 10 मीटर राइफल में सिल्वर जीतने वाली महिला टीम को दी बधाई, कहा- मेहनत और टीमवर्क से मिलते हैं शानदार नतीजे
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > पीएम मोदी ने 10 मीटर राइफल में सिल्वर जीतने वाली महिला टीम को दी बधाई, कहा- मेहनत और टीमवर्क से मिलते हैं शानदार नतीजे
Sports

पीएम मोदी ने 10 मीटर राइफल में सिल्वर जीतने वाली महिला टीम को दी बधाई, कहा- मेहनत और टीमवर्क से मिलते हैं शानदार नतीजे

Last updated: September 20, 2026 7:41 pm
cennews
Share
4 Min Read
पीएम मोदी ने 10 मीटर राइफल में सिल्वर जीतने वाली महिला टीम को दी बधाई, कहा- मेहनत और टीमवर्क से मिलते हैं शानदार नतीजे
पीएम मोदी ने 10 मीटर राइफल में सिल्वर जीतने वाली महिला टीम को दी बधाई, कहा- मेहनत और टीमवर्क से मिलते हैं शानदार नतीजे
SHARE

पीएम मोदी ने 10 मीटर राइफल में सिल्वर जीतने वाली महिला टीम को दी बधाई, कहा- मेहनत और टीमवर्क से मिलते हैं शानदार नतीजे

पीएम मोदी ने 10 मीटर राइफल में सिल्वर जीतने वाली महिला टीम को दी बधाई, कहा- मेहनत और टीमवर्क से मिलते हैं शानदार नतीजे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत इवेंट में सिल्वर पर निशाना साधने वालीं इलावेनिल वलारिवन को भी सराहा है। भारतीय महिला टीम का सिल्वर मेडल कुल क्वालिफिकेशन स्कोर के आधार पर तय हुआ। तीनों खिलाड़ियों ने मिलकर कुल 1898.0 का स्कोर बनाया और पोडियम पर दूसरा स्थान हासिल किया। सोनम ने 634.1 के बेहतरीन स्कोर के साथ भारत के लिए क्वालिफिकेशन में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि इलावेनिल 633.5 के स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रहीं। विदर्शा ने 630.4 का अच्छा स्कोर किया और व्यक्तिगत रैंकिंग में 12वें स्थान पर रहीं, जिससे भारत के लिए टीम सिल्वर मेडल पक्का हो गया।

प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा गया, “मेहनत और टीमवर्क से शानदार नतीजे मिलते हैं। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर सोनम उत्तम मस्कर, इलावेनिल वलारिवन और विदर्शा के. विनोद पर गर्व है। उनकी सफलता आने वाले समय में कई एथलीट्स को प्रेरित करेगी।” 2019 वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतने वालीं इलावेनिल वलारिवन (252.4) ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता।

प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी एक अन्य ट्वीट में इलावेनिल वलारिवन की तारीफ में लिखा गया, “भारतीय निशानेबाज लगातार हमें गर्व महसूस करा रहे हैं। एशियन गेम्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर इलावेनिल वलारिवन को बधाई। यह उनका दूसरा मेडल था, जिससे यह उपलब्धि और भी खास हो गई है। भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।”

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘एक्स’ पर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर इलावेनिल वलारिवन, विदर्शा के. विनोद और सोनम उत्तम मस्कर को बहुत-बहुत बधाई। आपकी शानदार उपलब्धि ने खेलों में भारत का मेडल से खाता खोला है और देश का मान बढ़ाया है। आपकी आगे की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

एक अन्य ट्वीट में राष्ट्रपति ने लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर एलावेनिल वलारिवन को हार्दिक बधाई। आपके शानदार प्रदर्शन ने देश का मान बढ़ाया है। भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए मैं आपको शुभकामनाएं देती हूं।”

गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “भारत ने सिल्वर मेडल जीतकर एशियन गेम्स में अपने मेडल का सफर शुरू किया। शूटिंग 10 मीटर राइफल महिला (टीम) इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर इलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और विदर्शा के विनोद को बधाई। भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं।”

भारतीय महिला टीम की तारीफ में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला मेडल। महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा के. विनोद को बहुत-बहुत बधाई। टीम इंडिया के मेडल अभियान की शानदार शुरुआत। हमारे चैंपियंस और पूरी टीम को भविष्य में और भी शानदार सफलताएं मिलें, इसकी शुभकामनाएं।

You Might Also Like

FIFA Under-15 World Cup:भारत ‘ग्रुप-के’ में बहरीन, कैमरून, ग्रेनेडा, लाओस और सेनेगल के साथ

धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, तीरंदाजी विश्व कप फाइनल का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष

महिला टीम ने मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से किया मना, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताई वजह

Asia Cup 2026: भारतीय महिला टीम को राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई, फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराया

यूएस ओपन: गॉफ को हराकर पहली बार फाइनल में पहुंचीं रायबाकिना, सबालेंका से होगा मुकाबला

TAGGED: कहा- मेहनत और टीमवर्क से मिलते हैं शानदार नतीजे, पीएम मोदी ने 10 मीटर राइफल में सिल्वर जीतने वाली महिला टीम को दी बधाई

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
Next Article कुंजवानी–सतवारी फ्लाईओवर अंतिम चरण में, अक्टूबर के पहले सप्ताह में होगा उद्घाटन कुंजवानी–सतवारी फ्लाईओवर अंतिम चरण में, अक्टूबर के पहले सप्ताह में होगा उद्घाटन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कुंजवानी–सतवारी फ्लाईओवर अंतिम चरण में, अक्टूबर के पहले सप्ताह में होगा उद्घाटन
कुंजवानी–सतवारी फ्लाईओवर अंतिम चरण में, अक्टूबर के पहले सप्ताह में होगा उद्घाटन
Jammu and Kashmir September 20, 2026
1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
National September 20, 2026
नासिक के अशोक अस्टोरिया इलाके मे घूमते हुए दिखे वन्य जीव जंगली जीव शहर मे घूमते हुए सीसीटीवी मे कैद हुआ
Mumbai September 19, 2026
बिलासपुर में जापानी बुखार ने छीनी मासूम की सांसें
UP September 19, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?