*बिग ब्रेकिंग | रामपुर – शाहबाद*
*स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी न्यू ग्लोबल हॉस्पिटल सील, झोलाछापों में हड़कंप*
रामपुर के शाहबाद में स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप डॉक्टरों और फर्जी अस्पतालों पर बड़ी छापेमार कार्रवाई की है।
विभाग को सूचना मिली थी कि शाहबाद में न्यू ग्लोबल हॉस्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से चलाया जा रहा है। सूचना पर नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची तो अस्पताल में तीन ऑपरेशन किए हुए मरीज भर्ती मिले, जिन्हें तुरंत एंबुलेंस से सीएचसी शाहबाद सरकारी अस्पताल भेजा गया।
स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर ही न्यू ग्लोबल हॉस्पिटल को सील कर दिया। नोडल अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के खिलाफ जल्द ही FIR दर्ज कराई जाएगी।
विभाग की इस बड़ी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चल रहे कई जच्चा-बच्चा सेंटर और फर्जी क्लीनिक संचालक अपने-अपने अस्पताल बंद कर फरार हो गए। झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मचा हुआ है।
*रिपोर्ट – परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,
