By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हिंदू विधिज्ञ परिषद ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर अहमद को भेजा कानूनी नोटिस
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Mumbai > हिंदू विधिज्ञ परिषद ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर अहमद को भेजा कानूनी नोटिस
Mumbai

हिंदू विधिज्ञ परिषद ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर अहमद को भेजा कानूनी नोटिस

Last updated: September 10, 2026 7:26 am
cennews
Share
3 Min Read
SHARE

हिंदू विधिज्ञ परिषद ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर अहमद को भेजा कानूनी नोटिस

*हिंदू महिलाओं द्वारा आत्मसम्मान की रक्षा के लिए किए गए ‘जौहर’ को कायरता बताने का मामला*

*मुंबई* : रानी पद्मावती सहित अन्य हिंदू राजपूत महिलाओं द्वारा शील एवं आत्मसम्मान की रक्षा के लिए किए गए ‘जौहर’ को ‘कायरता’ बताने के विरोध में हिंदू विधिज्ञ परिषद ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर अहमद को कानूनी नोटिस भेजा है। इस नोटिस के माध्यम से 25 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति (हर्जाना) तथा भविष्य में हिंदू आस्थाओं एवं श्रद्धा केंद्रों के विरुद्ध कोई भी अपमानजनक टिप्पणी न करने के लिखित आश्वासन की मांग की गई है। हिंदू धर्मप्रेमी श्री रमेश कड़गले के निर्देशानुसार हिंदू विधिज्ञ परिषद के अधिवक्ता अनेश परलकर ने यह नोटिस प्रेषित किया है।

31 अगस्त को ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हिंदी फिल्म पद्मावत के ‘जौहर’ दृश्य का वर्णन करते हुए अभिनेत्री स्वरा भास्कर अहमद ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि संविधान द्वारा प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता असीम नहीं है, बल्कि यह उचित प्रतिबंधों के अधीन है।

अधिवक्ता अनेश परलकर ने कहा, “स्वरा भास्कर अहमद के वक्तव्य से महारानी पद्मावती और ‘जौहर’ करने वाली वीरांगनाओं के शौर्य, त्याग और स्वाभिमान का अनादर हुआ है। इससे मेरे सहित दुनिया भर के हिंदू एवं राजपूत समाज की धार्मिक व सांस्कृतिक भावनाएं आहत हुई हैं। अतः धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के आरोप में उन पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। मेरी मांग है कि स्वरा भास्कर अहमद अपना अपमानजनक बयान तुरंत वापस लें और हिंदू समाज तथा विशेष रूप से राजपूत महिलाओं से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगें।”

नोटिस में मांग की गई है कि स्वरा भास्कर अहमद अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से इससे संबंधित वीडियो, मैसेज, रील्स और क्लिप्स तुरंत हटाएं। साथ ही, वे भविष्य में हिंदू धर्म, परंपराओं और ऐतिहासिक महापुरुषों पर कोई अपमानजनक टिप्पणी न करने का लिखित वचन पत्र दें। अधिवक्ता परलकर ने चेतावनी दी है कि यदि नोटिस मिलने के 7 दिनों के भीतर इन मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो स्वरा भास्कर अहमद के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराने और दीवानी (सिविल) कानूनी प्रक्रिया शुरू करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

You Might Also Like

कोपरखैरने में श्री कृपा सोसायटी के रिडेवलपमेंट पर रणकंदन!

फर्जी ‘नागा साधुओं से सावधान ! नासिक पुलिस ने पकड़ा फर्जी बाबा

एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी नासिक मे बढे प्याज के दाम लासलगांव और पीपलगांव प्याज मंडी मे 5 हजार से 6500 रूपये क्वांटल बिका प्याज

पनवेल के JNPT में 30,700 करोड़ से अधिक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के भूमि पूजन उद्घाटन में पहुंचे DCM व CM देवेंद्र फडणवीस साथ में महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल महोदय

ठाणे : सनातन ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा श्री रामचरितमानस मासपरायण पाठ समापन समारोह में आये हिन्दू धर्म रक्षकों से सीधे सवाल महेंद्र मणि पाण्डेय के साथ

TAGGED: हिंदू विधिज्ञ परिषद ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर अहमद को भेजा कानूनी नोटिस

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर): सीमा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए वरिष्ठ नेतृत्व ने कुपवाड़ा जिले के त्रेगाम स्थित ‘वाइब्रेंट विलेज’ का दौरा किया। कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर): सीमा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए वरिष्ठ नेतृत्व ने कुपवाड़ा जिले के त्रेगाम स्थित ‘वाइब्रेंट विलेज’ का दौरा किया।
Next Article छात्रवृत्ति योजनाओं का विस्तार, अनुसूचित जाति के 1.44 करोड़ से अधिक छात्रों को मिला लाभ छात्रवृत्ति योजनाओं का विस्तार, अनुसूचित जाति के 1.44 करोड़ से अधिक छात्रों को मिला लाभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह, महान रचनाकार व बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री भारतेन्दु हरिश्चंद्र जी की जन्म जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। उनकी कालजयी रचनाएँ युगों-युगों तक साहित्यकारों को प्रेरणा और पाठकों को ऊर्जा प्रदान करती रहेंगी।
आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह, महान रचनाकार व बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री भारतेन्दु हरिश्चंद्र जी की जन्म जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। उनकी कालजयी रचनाएँ युगों-युगों तक साहित्यकारों को प्रेरणा और पाठकों को ऊर्जा प्रदान करती रहेंगी।
Jammu and Kashmir September 10, 2026
शीतल देवी ने शूट-ऑफ में जीता गोल्ड, वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का शानदार प्रदर्शन
शीतल देवी ने शूट-ऑफ में जीता गोल्ड, वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का शानदार प्रदर्शन
Sports September 10, 2026
ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन बना दलीप ट्रॉफी चैंपियन, 13 साल का इंतजार खत्म
ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन बना दलीप ट्रॉफी चैंपियन, 13 साल का इंतजार खत्म
Sports September 10, 2026
निजी कंपनियों की बढ़ती भागीदारी से नए दौर में पहुंचा भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र
निजी कंपनियों की बढ़ती भागीदारी से नए दौर में पहुंचा भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र
National September 10, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?