कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर): सीमा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए वरिष्ठ नेतृत्व ने कुपवाड़ा जिले के त्रेगाम स्थित ‘वाइब्रेंट विलेज’ का दौरा किया।
इस दौरान कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। दौरे के दौरान स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
केंद्र सरकार, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, सीमावर्ती गांवों के समग्र विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य इन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।
हर गांव को सर्व- मौसम सड़कें, आधुनिक विद्यालय और युवाओं के लिए भरपूर अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। वर्ष 2019 के बाद से कुपवाड़ा के सीमावर्ती गांवों को मॉडल गांवों के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
आइए, मिलकर इस संकल्प को साकार करें और सीमावर्ती क्षेत्रों को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।
