रक्तदान कर संस्था के सदस्यों ने दिया मानवता का संदेश।
लगभग 50 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, सीएमओ ने प्रमाण पत्र देकर बढ़ाया उत्साह।


रामपुर/, सिविल लाइंस स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के रामपुर मुख्यालय में रविवार को संस्था की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संस्था के सदस्यों एवं अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया। जिला अस्पताल की संयुक्त टीम की देखरेख में आयोजित शिविर में करीब 50 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर के दौरान लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। संस्था के सदस्यों ने कहा कि रक्तदान महादान है और हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। शिविर में रक्तदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीसी सक्सेना ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके इस पुनीत कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। समय पर उपलब्ध रक्त कई गंभीर मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होता है।
संस्था की ओर से रक्तदान करने वाले सभी लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें फ्रूटी, बिस्किट और फल आदि उपहार स्वरूप वितरित किए गए। शिविर के आयोजन में संस्था की सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई और रक्तदाताओं की व्यवस्थाओं का ध्यान रखा। रक्तदान करने वाले राजीव कुमार प्रजापति, अमन गुप्ता, दिनेश आदि लोग रहे,
इस दौरान बहन कुमारी संगीता रानी, प्रभा रानी, रितु रानी, पिंकी, प्रिया, बबीता, निशा और प्रीति सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे। संस्था पदाधिकारियों ने भविष्य में भी समाजसेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,
