ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर।
तेज बारिश के बाद गहरे नाले में गिरा 8 वर्षीय मासूम, कई घंटे से तलाश जारी।
रामपुर/ तेज बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। थाना गंज क्षेत्र के पहाड़ी गेट के पास तेज बहाव वाले गंदे नाले में एक 8 वर्षीय बच्चा अचानक गिर गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना गंज पुलिस, गोताखोरों और अन्य पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर बच्चे की तलाश शुरू कर दी।
करीब तीन घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका है। लगातार चल रहे रेस्क्यू अभियान में पुलिस और गोताखोर बच्चे की खोज में जुटे हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अनुराग सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और अधिकारियों को तेजी से राहत एवं खोज अभियान चलाने के निर्देश दिए।
फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से बच्चे की तलाश लगातार जारी है।
बाइट ,,,स्थानीय लोग
रिपोर्टर: परवेज़ अली रामपुर यूपी,,
