दानवीर भामाशाह जी की जयंती के अवसर पर आज ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद में ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद देहात और कुंदरकी विधान सभा क्षेत्रों सहित नगर निगम एवं मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की ₹365 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।
साथ ही, जीएसटी भुगतान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यापारी बंधुओं को सम्मानित किया तथा विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।
जनपद वासियों एवं लाभार्थियों को हार्दिक बधाई।





