टीकमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अश्विनी परांजपे राजवाड़े के स्वागत में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी में सामान्य कार्यकर्ता को भी शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचने का अवसर मिलता है।

वीओ-1: मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अश्विनी परांजपे राजवाड़े टीकमगढ़ प्रवास पर पहुंचीं। शहर में विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने पुष्पहार पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद होटल गिरी पैलेस में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी के नेतृत्व में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
बाइट – अश्विनी परांजपे राजवाड़े, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा
वीओ-2: अपने संबोधन में अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जहां संगठन के प्रति समर्पित और जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता से प्रदेश अध्यक्ष तक की उनकी यात्रा भाजपा की कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति का उदाहरण है। उन्होंने जिला प्रभारी गुड्डन पाठक को अपना प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके मार्गदर्शन की सराहना भी की।
बाइट – अश्विनी परांजपे राजवाड़े
वीओ-3: प्रदेश अध्यक्ष ने महिला कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और महिला सशक्तिकरण के लिए राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी, जनपद अध्यक्ष रेखा यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
एंकर आउट्रो: टीकमगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा ने संगठन विस्तार और महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संदेश दिया। कैमरा पर्सन के साथ
