प्रेमिका के साथ घूमने आए युवक ने इमारत की छत से कूदकर की आत्महत्या
मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक 28 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते इमारत की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में वर्सोवा पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु (एडीआर) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान पवन सुनील पाटील (28 वर्ष) निवासी नसीराबाद, जिला जळगांव (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। वह व्यवसाय करता था।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पवन 17 जून 2026 को अपनी प्रेमिका के साथ मुंबई घूमने आया था। 18 जून 2026 की सुबह करीब 7:50 बजे वह आकाश दीप सोसायटी, म्हाडा, वर्सोवा, अंधेरी पश्चिम स्थित एक इमारत की छत पर गया और कथित रूप से मानसिक तनाव के कारण नीचे छलांग लगा दी।
घटना की सूचना मिलने पर वर्सोवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अपमृत्यु क्रमांक 33/26 के तहत बीएनएसएस की धारा 194 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
