उत्तर प्रदेश के रामपुर शाहबाद से दिल दहला देने वाली सनसनी खेज घटना सामने आई है।
यहां एक ही गोली ने पति-पत्नी की जिंदगी छीन ली।
बताया जा रहा है कि कारोबारी अपनी लाइसेंसी राइफल साफ कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई। गोली पहले कारोबारी के गले को चीरती हुई पीछे खड़ी उसकी पत्नी की गर्दन के पार निकल गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
गोली चलने की तेज आवाज सुनकर बेटा और बेटी छत की ओर दौड़े, जहां खून से लथपथ मां-बाप के शव पड़े देख उनके होश उड़ गए। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच के बाद सीओ देवकी नंदन ने बताया कि राइफल साफ करते समय अचानक फायर हुआ। राइफल से केवल एक ही राउंड चला, जिसने पति-पत्नी दोनों की जान ले ली। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है
कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह इस घटना का जल्द खुलासा होगा।
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,
