रामपुर/मदरसा जमीअतुल अंसार में अंसारी एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जिसमें जिलेभर से आए हुए अंसार के पदाधिकारी गण व सदस्यों ने अपनी भागीदारी प्रस्तुत की।
मदरसा जमीअतुल अंसार के मुतावल्ली/प्रबंधक सआदत अली ने सभी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सबसे पहले मरहूम खालिद हसन अंसारी साहब के लिए मगफिरत की दुआ की गई। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मदरसे में सभी धर्म वा बिरादरियों के लोगों को हिंदी, अंग्रेज़ी,गणित,साइंस, दीनयात,कुरान,और कंप्यूटर की तालीम भी दी जाती है। अब कोई भी बच्चा/बच्ची यहां से आऊट कोर्स कर किसी भी डिग्री कॉलेज में दाखिला ले सकेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मोहम्मद हसन साबरी ने कहा कि मदरसा जमीअतुल अंसार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है।पिछले दिनों कई गरीब हालत की बच्चियों के निकाह के लिए भी जमीअतुल अंसार ने एहतमाम कर माली मदद भी की। साथ ही ऐलान किया कि यह सिलसिला बदस्तूर जारी रख और फ़रोग दिया जायेगा। साथ ही जल्द प्रदेश स्तरीय जमीअतुल अंसार एकता सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की जायेगी।
प्रोग्राम में रईस अहमद,काशिफ अंसारी,आसिफ अली,जाहिद खान,कमर अंसारी,बुशरा खान,हसीन जहां, तबस्सुम, निस्बा आदि शामिल रहे।
