रामपुर/ कैमिस्ट एसोसिएशन रजि. ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित दवा दुकानों एवं फार्मेसी बंद के आह्वान का कड़ा विरोध किया है।


संगठन ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी प्रकार की दवा बंदी आम जनता, मरीजों और जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता पर सीधा असर डालती है, जिससे गंभीर परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। एसोसिएशन का मानना है कि औषधि व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं का समाधान केवल संवैधानिक, विधिसम्मत और प्रशासनिक माध्यमों से किया जाना चाहिए, न कि मरीजों को परेशान करके।
जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता और जिला महामंत्री नूर मोहम्मद खान ने जनपद रामपुर के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों और दवा विक्रेताओं से अपील की है कि वे अपनी दुकानें नियमित रूप से खुली रखें तथा किसी भी तथा कथित संगठन द्वारा किए जा रहे भ्रामक या जनविरोधी बंद आह्वान से दूरी बनाए रखें। संगठन ने कहा कि आम जनता और मरीजों का हित सर्वोपरि है दवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करना उनका सामाजिक, नैतिक और कानूनी दायित्व है। कैमिस्ट एसोसिएशन ने साफ किया कि जनहित के खिलाफ किसी भी बंद का समर्थन नहीं किया जाएगा।
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,
