ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर।
रामपुर/सपा नेता जयदेव यदुवंशी कुर्मी ने अपने डांडिया स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अधिकारी बेलगाम हैं और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
उनका दावा है कि आए दिन एंटी करप्शन टीम भ्रष्टाचार के मामलों में अधिकारियों को गिरफ्तार कर रही है।
जयदेव यदुवंशी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में बिना पैसे दिए काम नहीं होता और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी लोगों से पैसे लिए जाते हैं।
उन्होंने भाजपा नेताओं से अपनी संपत्तियों की जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने कितनी संपत्ति अर्जित की है।
बाइट: जयदेव यदुवंशी कुर्मी, सपा नेता रामपुर
रिपोर्टर: परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,
